Uncategorized

सांसद श्री दीपक बैज और विधायक श्री चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत को सौंपे पानी टैंकर

सांसद श्री दीपक बैज और विधायक श्री चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत को सौंपे पानी टैंकर
नारायणपुर, 11 जुलाई 2020- सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र श्री दीपक बैज और विधायक नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र श्री चंदन कश्यप ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत माहका के ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत माहका को पानी का टैंकर प्रदान किया है। ग्राम पंचायत माहका में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान पानी आवश्यकता महसूस हो रही थी। इस समस्या से ग्रामीणों ने विधायक श्री कश्यप को अवगत कराया था। ग्रामीणों की समस्या पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए विधायक श्री कश्यप ने विधायक निधी से ग्राम पंचायत माहका को पानी का टैंकर प्रदान किया है। टैंकर प्रदान किए जाने पर स्थानीय निवासी ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर श्री पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा श्रीमती मालती नुरेटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button