खास खबरदेश दुनिया

आरोपी विकास दुबे की एनकाउंटर से मौत STF की गाड़ी पलटते ही भागने की कोशिश किया गया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश कानपुर :- यूपी में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का कानपुर के पास एनकाउंटर हो गया है । हालांकि अभी इसकी किसी सरकारी सूत्र ने पुष्टि नहीं की है । लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनी है । इससे पहले उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद कानपुर ले जाते वक्त मोस्ट वांटेड विकास दुबे को लेकर जा रही STF की गाड़ी पलट गई । जिसमें विकास दुबे बैठा हुआ था । बताया जा रहा है कि उसके सिर में मामूली चोट आई है । इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस की पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश की । जिसके बाद ये एनकाउंटर हुआ ।

विकास दुबे के साथ बैठे STF का एक जवान घायल हुआ है । जिसे अस्पताल ले जाया गया है । आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड विकास दुबे एक दिन पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था । यूपी में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी से यूपी पुलिस को पूछताछ करनी है , जिसे STF की टीम लेकर आज कानपुर जा रही है ।

संदेश टिकेश्वर साहू ब्युरो चीफ बेमेतरा 9589819651

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button