अजब गजबछत्तीसगढ़

आप यह सोंच रहे होंगे कि आप तक हम शादी कि ख़बर क्यों पहुंचा रहे हैं , तो हम आपको बता दें कि दिनेश शाह की शादी पूरी तरह से

वीर गुण्डाधुर युथ फ़ोर्स छत्तीसगढ़ के संस्थापक दिनेश शाह उइके की बड़े धूम धाम के साथ शादी सम्पन्न हो गई है । आप यह सोंच रहे होंगे कि आप तक हम शादी कि ख़बर क्यों पहुंचा रहे हैं , तो हम आपको बता दें कि दिनेश शाह की शादी पूरी तरह से गोंडी रीति रिवाजों से की गई । गोंडी भाषा में शादी को मडमिंग कहा जाता है ।

शादी की आस पास के गांवों में खूब चर्चा हो रही है और इस तरह गोंडी रीति और पुरखों के रिवाजों से शादी (मड़मिंग) करके युवाओं के लिए मिशाल पेस की गई है ।

हम आपको बता दें कि मुंगेली के वनांचल के गांव डोंगरीगढ़ में पहली बार इस प्रकार की शादी (मंड़मिंग) हुई है । उइके के सफल शादी के बंधन में बंधने से विजिफ के सभी कार्यकर्ताओं में उल्लास की लहर है और सभी ने उनके खुशहाल जीवन के लिए बधाई प्रेषित की हैं । विवाह (मड़मिंग) कार्यक्रम में विजिफ प्रदेश अध्यक्ष करन धुर्वे, राजकुमार कोर्राम, मुकेश शाह टेकाम, भुवन सिंह, राजेन्द्र कुमार एवं धर्माचार्य चंदन सिंह पट्टा ने शामिल हो गोंडी रीति रिवाजो से सम्पन्न कराया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button