छत्तीसगढ़

BEMETARA:सेवा सहकारी साजा के संचालक मंडल के तीन साल पूर्ण होने पर कर्मचारियों ने किया सम्मान

संजु जैन बेमेतरा(साजा):सेवा सहकारी समिति मर्यादित के संचालक मंडल के कार्यकाल के 3 साल पूर्ण होने पर समिति के कर्मचारियों ने संचालक मंडल का साल श्री फल भेंटकर सम्मान किया और केक काटा इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन समिति कार्यालय के प्रथम तल पर

स्थित स्वर्गीय पण्डित देवी प्रसाद चौबे सभागार में किया गया सर्वप्रथम श्री गणेश जी बलराम जीमाँ महामाया के तैल चित्र की समिति अध्यक्ष कृष्णा राठी महिला उपाध्यक्ष चित्ररेखा वर्मा संचालक सन्तु राम साहू उमाशंकर साहू अनिरुद्ध साहू झाड़ू दास कोशले सहित समस्त कर्मचारियों ने पूजा अर्चना किया

इस दौरान संचालक मंडल सदस्यों को कर्मचारियों ने साल श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया कार्यक्रम को समिति अध्यक्ष कृष्णा राठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते तीन वर्ष का कार्यकाल हम सबके लिए स्वर्णिम रहा समिति ने विकास की बुलंदियों को छुआ है समिति के किसानों को अच्छी बेहतर सुविधा और सेवा प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है

अध्यक्ष राठी ने कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए अपने बीते 3 साल के उपलब्धियों का श्रेय समस्त संचालको किसानों कर्मचारियों के अथक सहयोग को दिया वही कहा कि हमे किसान को सम्मान देने में कोई कमी नही करना है अब बचे 2 वर्ष को इससे भी ज्यादा स्वर्णिम बनाने हम सबको मेहनत करना है। वही सभा को संचालक उमाशंकर साहू सन्तु साहू अनिरुद्ध साहू झाडूदास ने भी सम्बोधित करते हुए किसानों की सेवा में सदैव ततपर रहने ओर बीते 3 वर्ष को बेमिसाल सफल विकासपरक बताया और मिलजुलकर आगे विकास करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत पाटिल ने किया इस दौरान समिति के कर्मचारी अंस सोनी,हेमन्त निर्मलकर,मनोज गुप्ता,शरद वैष्णव,दीपक सोनी,होरी सिन्हा, नर्मदा यादव,दिनेश सिन्हा, तारकेश्वर साहू,अनिल यादव,लखेश्वर यदु,टिकेश्वर साहू,आनंद यादव,शंकर वर्मा,किसान सदस्य मुरारी वर्मा उपस्थित थे।
=========

संजु जैन सबका संदेश न्युज बेमेतरा-7000885784

Related Articles

Back to top button