छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित,

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित,
दूरभाष क्रमांक- 07817-222032,

जांजगीर-चांपा 23 जून 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर इस मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़, अतिवृष्टि की सतत निगरानी के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 11 में की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 078-17222032 पर बाढ़ या अतिवृष्टि से संबंधित सूचना दी जा सकती हैं।
कलेक्टर ने कंट्रोल रूम के 24 घंटे संचालन के लिए 3 चरणों में कर्मचारियों की डियूटी लगायी है। प्रथम चरण सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यपालन अभियंता हरदेव नहर जल संसाधन प्रबंध संभाग के अनुरेखक श्री बीएस पैकरा, सहायक ग्रेड 3 दिलीप कुमार अवस्थी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार द्वितीय चक्र मे दोपहर 12 से 10 बजे तक कार्यपालन अभियंता हरदेव नहर जल संसाधन प्रबंध संभाग के मानचित्रकार श्री टीपी यादव, सहायक ग्रेड 3 श्री बीआर वाधकर, श्री रवि कुमार, तृतीय चक्र रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कार्यपालन अभियंता हरदेव नहर जल संसाधन प्रबंध के मानचित्रकार श्री बीआर साहू, सहायक ग्रेड 3 श्री नरेन्द्र कुमार पाण्डे, भृत्य श्री कमल कुमार की ड्यूटी लगाई गयी है। अवकाश अवधि में मानचित्रकार श्री एनआर राठौर, श्री महावीर पैकरा, श्री विनोद कुमार मरकाम, सहायक ग्रेड 3 श्री शिव कुमार देवांगन, श्री बजरंग लाल यादव, श्री सुरेश कुमार नेताम, भृत्य श्री संतन कुमार साहू, श्री रामायण प्रसाद कौशिक और चैकीदार बीशन सिंह की ड्यूटी लगाई गयी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button