छत्तीसगढ़राजनीतिक

कोण्डागांव में कोरोना का कहर कम भ्रष्ट प्रसासन का कहर ज्यादा – आशुतोष पांडे ….. अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही कोरोना के नाम पे ले रही जान

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक आसुतोष पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विगत दिनों जिला अस्पताल में हुई एक महिला की मौत पर कहा है किजा नकी यादव की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है। चारो ओर कोरोना का खौफ और उसके पीछे कर्तव्यहीन अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से गयी है महिला की जान। जानकी यादव का घण्टो जमीन पे पड़ी रही वो भी इतनी भयंकर बारिश में। यही नही जिला अस्प्ताल घोर भ्र्ष्टाचार से ग्रषित है जो कोरोना से भी भयंकर रोग है चारो ओर दलाली का मंजर है निर्माण कार्य से ले कर सामग्री खरीदी तक।

राजेश पाल मसीह जैसे कर्मचारियों के ट्रांसफर के बावजूद नए कर्मचारी के पधार जाने के बाद भी, CMHO का प्रेम इतना कि उसे प्रभार न दे कर राजेश पाल को ही पद पर बने रहने देना। अस्पताल कम अजायबघर कहे तो बेहतर होगा। यही नही प्रसासन केवल जनता को कोरोना के नाम पे भयभीत कर जनता को लूटने का काम कर रहा है। जनता को न जाने कितना दंड देने वाला प्रसासन आज तक डॉ काव्या रेड्डी व उसके परिवार पर कोई कारवाही न करना सिद्ध करता है की जनता का रक्षक कम भक्षक ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button