देश दुनिया

नीरव मोदी की संपत्ति पर अब सरकार का अधिकार, कोर्ट ने दिया जब्त करने का आदेश

 

सबका संदेस न्यूज़-पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई की विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने नीरव की सभी संपत्तियों को ‘आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून’ के तहत जब्त करने का आदेश दिया है। पीएमएलए कोर्ट के नीरव की सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश के बाद उसकी सभी संपत्तियां अब भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आ गई हैं। 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मोदी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है। इसी साल मार्च में हुई उसकी संपत्तियों की नीलामी से 51 करोड़ रुपये मिले थे। बता दें कि नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर के कर्ज की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है। वह लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

 

 

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button