खास खबरछत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने विश्राम गृह में आम, कटहल, नीम, पीपल, करंज के पौधो का रोपण किया

पर्यावरण दिवस पर उद्योग मंत्री श्री लखमा ने रोपा पौधा
रायपुर, 05 जून 2020

प्रदेश के उद्योग और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने प्रभार जिले धमतरी के विश्राम गृह में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उद्योग मंत्री श्री लखमा ने विश्राम गृह में आम, कटहल, नीम, पीपल, करंज के पौधो का रोपण किया

और जिले के आम नागरिकों से वृक्षारोपण करने की अपील की। इस मौके पर नगरी की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव और महापौर श्री विजय देवांगन, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, डीएफओ श्री अमिताभ वाजपेयी और जिले के गणमान्य नागरिक सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button