होली त्यौहार मे बछड़े को क्रुरतापुर्वक मारने वाले आरोपियो को मुंगेली पुलिस ने 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार..

होली त्यौहार मे बछड़े को क्रुरतापुर्वक मारने वाले आरोपियो को मुंगेली पुलिस के द्वारा 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..
मुंगेली/ थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत हेड़सपुर (नवागांव) खार में गाय के बछड़े को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्दयता पूर्वक वध करके सिर धड़ से अलग करने की सूचना मनीष वैष्णव पिता चंद्र किशोर वैष्णव निवासी खैरवार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली (बजरंग दल) एवं संगठन से प्राप्त होने पर मौके पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटनास्थल हेड़सपुर खार में एक बछड़े का शव क्षत-विक्षिप्त हालत में पाया गया, लिखित आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध पशुक्रुरता अधिनियम 1966 की धारा 11 के तहत् अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा उक्त कृत्य करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक सालिक राम घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतू रवाना किया गया, विवेचना दौरान अनेक कैमरे तथा सायबर सेल तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा मुखबीर सूचना से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया, विवेचना पर 08 आरोपियों की उक्त अपराध में संलिप्तता पायी गयी जिसमे आरोपीगण 1. बबला उर्फ राजेश पिता मुंगेलीहा दिवाकर उम्र 42 वर्ष साकिन हेड्सपुर, मुंगेली, 2. जितू उर्फ जीतराम बारले पिता बैसाखु बारले उम्र 65 वर्ष ग्राम करहुल पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा, थाना सिमगा 3. प्रदीप मसीह पिता कृष्णारास उम्र 50 वर्ष गणेशपुर,सिमगा, 4. प्रवीण मसीह पिता विराज मसीह उम्र 50 वर्ष साकिन गणेशपुर, सिमगा, 5. सुशील जांगड़े पिता रामदास उर्फ मत्तु उम्र 40 वर्ष हेड़सपुर, 6. मेला राम दिवाकर पिता पंचु दिवाकर उम्र 31 वर्ष साकिन रामाकापा 7. मनोज दिवाकर पिता श्याम लाल दिवाकर उम्र 40 वर्ष साकिन रामाकापा 8. अशोक उर्फ बैहा पिता बेदू खाण्डे उम्र 50 वर्ष साकिन रामाकापा मुंगेली को अलग-अलग स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने प
उक्त कार्यवाही मे निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े उपनिरीक्षक नंद लाल पैकरा, उप निरी सुशील बंछोर,उपनिरी. शोभा यादव, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. दयाल गवास्कर, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव,रवि जांगड़े आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, अतुल ठाकूर, गिरीराज सिंह, महेन्द्र ठाकुर, हेमसिंह ठाकुर, योगेश यादव, अजय चन्द्राकर, राकेश बंजारे, रमाशंकर जायसवाल,टेकसिंह साहू, विकास ठाकूर, मणिशंकर शुक्ला म.आर. वृंदा पंद्राम, बबीता श्रीवास की अहम भुमिका रही।