छत्तीसगढ़

मनीष तिवारी ने मोपका में बनाई ग्लोरियस सिटी नाम की अवैध कॉलोनी, कॉलोनी पर चली निगम प्रशासन की JCB, मचा हड़कंप

*मनीष तिवारी ने मोपका में बनाई ग्लोरियस सिटी नाम की अवैध कॉलोनी, कॉलोनी पर चली निगम प्रशासन की JCB, मचा हड़कंप*

भूपेंद्र रिपोर्टर बिलासपुर,
*मनीष तिवारी नाम का व्यक्ति मोपका में मेनरोड से लगी भूमि पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहा था, जब इसकी जानकारी निगम कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने भवन अधिकारी सुरेश शर्मा को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया*
*ग्लोरियस सिटी के संचालक मनीष तिवारी को सुरेश शर्मा ने नियम के तहत नोटिस भेजा*
*साथ ही जब सुरेश शर्मा को लगा कि मनीष के द्वारा खसरा नँबर 1317 की भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के धारा 292-ग(2) के प्रावधानों के विपरीत अवैध प्लाटिंग एवँ भवनों का निर्माण किया जा रहा है, तो आज 24 अगस्त को निगम और पुलिस की टीम के साथ मौके पर जाकर कॉलोनी के गेट में बने गार्ड रूम के साथ कुछ निर्माणाधीन आवासों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया।*

Related Articles

Back to top button