छत्तीसगढ़

नग्न अवस्था मे मिली लाश, परिवार ने बड़ी साजिश व हत्या का लगाया आरोप

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

 

बलरामपुर-पुलिस चौकी वाड्रफनगर से लगे ग्राम पंचायत रजखेता में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर में चोट के कई निशान है. जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. दरअसल, ग्राम पंचायत जौराही के विद्यापति यादव अपने लापता पिता की तलाश में दो दिन से भटक रहा था. उसके मोबाइल पर किसी ने बताया कि ग्राम रजखेता में एक अधेड़ का शव मिला है. घटनास्थल पर जब विद्यापति अपने चाचा के साथ पहुंचा तो अपने पिता का शव देखकर चौक गया. उसके पिता रामधनी यादव का शव नग्न अवस्था में कुएं के पास पड़ा हुआ था.

परिजनों के मुताबिक 30 मई शनिवार को रामधनी अपने घर पर अचेत होकर गिर पड़ा था. जिसके कारण सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में उसे भर्ती कराया गया था. यहां पता चला कि रामधनी ब्लड प्रेशर का मरीज है. लेकिन 1 जून की दरमियानी रात अस्पताल से बिना बताए कहीं चला गया. इस सूचना के बाद परिजन आस-पास के गांव तथा जंगलों में लगातार खोजबीन कर रहे थे.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंच गई. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी. वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है. हेड मास्टर रामधनी यादव की मृत्यु की खबर से गांव में शोक का माहौल है.

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button