छत्तीसगढ़

बस्तर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा 1,18,200 रुपये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदाय

सबका संदेश, जगदलपुर, 26 मई 2020- आज पूरा देश कोरोना महामारी के इस बीमारी से लड़ रहा है, पूरे देश मे लॉकडाउन की स्थिति निर्मित है। हर समाज के लोग अपनी अपनी स्थिति के अनुसार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना दान कर रहा है। इसी तारतम्य में आज बस्तर जिले के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज जुड़े लोगों ने 1,18,200 रुपये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में बस्तर कलेक्टर अय्याज तम्बोली के माध्यम से दान किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री राहत कोष में 63,000 एवम मुख्यमंत्री राहत कोष में 55,200 रुपये दिया गया। सभी समाज से जुड़े लोग, शासन एवं प्रशासन हर गरीबो की मदद कर रहा है। आज दिनाँक 26 मई को कलेक्टर चेम्बर में यह दान राशि दी गई। इस अवसर पर समाज से जुड़े लोग जिसमे राज बहादुर सिंह राणा, नीटू भदौरिया, शक्ति सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, कैलास चौहान, दिलीप कुशवाहा, सतेंद्र कुशवाहा, राम सिंह, देवेन्द्र कुशवाहा एवम संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/53742

http://sabkasandesh.com/archives/53748

http://sabkasandesh.com/archives/53738

http://sabkasandesh.com/archives/53513

http://sabkasandesh.com/archives/53484

Related Articles

Back to top button