प्रवासी मजदूरों को एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण

भिलाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आह्वान पर की प्रदेश से गुजरने वाले प्रवासी मज़दूरों को भोजन और पानी के लिए दिक्कत न हो यूथ कांँग्रेस एवं एनएसयूआई संयुक्त अभियान चला रहे हैं जिसके तहत अनेक स्थानों पर नि:शुल्क स्वल्पाहार केंद्र स्थापित किया गया है। युकाँ व छात्र संगठन इस प्रयास को मजबूत करने के लिए अभियान के प्रथम दिन वरिष्ठ काँग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव ने 50 हजार रूपये मूल्य के फल जिनमें तरबूज़, केला पानी पाउच, म_ा आदि शामिल थे, स्वल्पाहार केन्द्रों में पहुँचाया। कार्यकर्ताओं द्वारा बसों और ट्रकों में बैठकर जा रहे प्रवासी मज़दूरों को फल व पेय सामग्रियों का वितरण किया गया। गाडिय़ों से जा रहें मज़दूर तरबूज़ को देखकर स्वत: ही गाडिय़ाँ रोक कर तरबूज़ की माँग कर रहे थे। गर्मी को देखते हुए ज़्यादा तरबूज़ की खपत और म_ा का वितरण हुआ। मज़दूरों से पूछे जाने पर कि, कहाँ से आ रहें हैं? तो कुछ ने मुंबई, गुजरात से आना बताया और ओडि़सा अपने प्रदेश जाने की बात बतायी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर इस तरह के सहायता केंद्र होने से उन्हें खाने पीने की कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है। एनएसयूआई जि़लाध्यक्ष आदित्य सिंह एवं युवा कांँग्रेस के अफऱोज़ खान ने कहा कि, पहला दिन आज काफ़ी अच्छा लग रहा मज़दूरों को इस तरह से खाद्य एवं पेय सामग्री वितरण कर, गाडिय़ों से दूरी बनाकर एवं लगातार सेनेटाइस होकर मास्क पहनकर बहुत ही सावधानी से यह कार्य किया जा रहा है, इसमें सभी लोगों की काफ़ी मदद मिल रही है। इस अवसर पर एम.गोपाल, श्रवण माँझी, अमरेश गिरी, शरद मिश्रा, शशिकांत साव, पलाश लिमेश, संदीप साव व बहुत से साथियों ने वितरण में अपना सहयोग किया।
