छत्तीसगढ़

अपने सातवें स्थापना दिवस पर मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया नारी शक्ति का सम्मान..महिला पुरुष और पुरुष महिला बनने लगे तो समाज में बढ़ेगी परेशानी-एसपी डॉ. पल्लव

भिलाई ।  मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने सातवें स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने की। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एसएसबी के डीआईजी थॉमस चाको, उद्योगपति एवं समाजसेवी मनीष गुप्ता, सतीश झाम्ब (उद्योगपति) एमसी जैन, मैत्री माथुर मौजूद थे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि महिला एवं पुरुष में समानता की प्रतिस्पर्धा के कारण प्रकृति से खिलवाड़ ना करें वरना इसके परिणाम गंभीर होंगे। बराबरी के इस फेर में महिलाओं को अपने प्राकृतिक गुण नहीं होने चाहिए।

डॉ ने आगे कहा कि महिला एवं पुरुष में इक्वलिटी अच्छी बात है परंतु इस बराबरी के प्रतिस्पर्धा में महिलाओं की खूबियां खोना नहीं चाहिए बच्चे के पालन से लेकर उसे बड़ा करने तक माताओं ने अपना जीवन लगा दिया। अच्छा नागरिक बनाना सबसे बड़ा कार्य है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना जरूरी है।

समाज में अच्छा कार्य करें परंतु अपनी जवाबदारी का निर्वहन करना आवश्यक है। बराबरी के इस चक्कर में एक बैलेंस को समाप्त नहीं करना चाहिए। समाज में तलाक का अनुपात बढ़ रहा है परिवार टूट रहे हैं ऐसे में महिलाओं को महिलाएं, पुरुष को पुरुष रहना चाहिए। पुरुष महिला एवं महिला पुरुष बनने लगे तो समाज में परेशानी ही बढ़ेगी। बराबरी के साथ-साथ जेंडर ईशु का भी सम्मान किया जाना चाहिए। प्रकृति के साथ ना खेले अन्यथा इसके गंभीर परिणाम देखने के लिए मिलेंगे । उन्होंने कहा कि लड़कियों को सारे अधिकार दे परंतु उन्हें लड़कियों के गुण भी सिखाए जाने चाहिए। सम्मान किसी वेशभूषा से नहीं बल्कि कार्य कार्य की शैली से प्राप्त होता है।

समारोह को संबोधित करते हुए भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने कहा कि शिक्षा जगत के अग्रणी शिक्षकों में से एक डॉक्टर संतोष राय का जादू इस समारोह में भी दिख रहा है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी बेहतर ढंग से डॉक्टर संतोष राय अपनी जिम्मेदारियां निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश युवाओं का देश है परंतु भिलाई अब युवाओं का नहीं रह गया है। यहां के युवा लगातार शहर से पलायन कर रहे हैं इन युवाओं को शहर में रोकने की आवश्यकता है। ताकि उनके हुनर का लाभ शहर को मिल सके। इस अवसर पर समारोह को एसएसबी के डीआईजी थॉमस चाको, उद्योगपति एवं समाजसेवी मनीष गुप्ता, सतीश झाम्ब (उद्योगपति) एमसी जैन, मैत्री माथुर ने भी संबोधित किया।

मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अपने स्थापना के सातवें वर्ष आयोजित भव्य समारोह का संचालन करते हुए ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर संतोष राय ने ट्रस्ट की संचालित गतिविधियों के संबंध में कहा कि माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था हैं जो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाता हैं। ट्रस्ट के नेहरू नगर स्थित कार्यालय विभाग से समय-समय पर जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री या एवं कपड़ों का वितरण किया जाता है । माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएँ देकर मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं, के भाव को चरितार्थ करती हैं।

मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया किया गया ।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, डॉ. याशा उपेन्द्र, डॉ. अनिता सावंत, डॉ. संगीता सिन्हा, मैडम विशाखा रस्तोगी, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. सुजाता दास, सी.एम.ए. पूर्णिमा गोयल, मैडम मलय जैन, मैडम फरिदा बेगम, मैडम साहनो मोहनन, मैडम शशि प्रभा गुप्ता, मैडम अंजु साहू, मैडम गुंजा तिवारी, मैडम दीलिमा मजुमदार, डॉ. अभा कुमार, मैडम प्रज्ञा सिंह, मैडम के शारदा, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, मैडम जगरुती केतन दोशी, मैडम मंग्रीता टोप्पो, मैडम मिनाक्षी राय, मैडम नीतू श्रीवास्तव, मैडम नीधि चंद्राकार, मैडम सीमा ओसवाल, मैडम कोमल धनेशर, डॉ. अंजली सिंह, मैडम सरिता पाण्डे, डॉ. सुरेखा जवादे, मैडम जया पाण्डे प्रमुख है। प्रति के सम्मानित होने वाले सदस्यों में श्रीलेखा वेरुलकर, डॉक्टर मि_ू, सपना श्रीवास्तव, आदित्य गंगवाने, रुचि बाफना, अनामिका पटेल, बीना सजीव, हेतल पटेल, आस्था पांडे, स्मिता साहू,गायत्री सोनी, शकीला खातून शामिल है। इस अवसर पर विकास पांडे विजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विपिन बंसल, जगदीश तुलतवाणी, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, पीयूष जोशी, अविनाश गौर, सीए दिव्या रतनानी सहित ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button