Uncategorized

Inn Galiyon Mein Trailer Out: जावेद जाफरी और विवान शाह की फिल्म ‘इन गलियों में’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

Inn Galiyon Mein Trailer Out/ Image Credit: Zee Music Company Youtube Channel

मुंबई: Inn Galiyon Mein Trailer Out: इस डिजिटिल युग में रिश्तो की नई परिभाषा गढ़ती जावेद जाफरी और विवान शाह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इन गलियों में’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में जावेद जाफरी, विवान शाह, अवंतिका, सुशांत सिंह और इश्तियाक खान अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को अविनाश दास ने निर्देशित किया है। यह फिल्म समाज में सोशल मीडिया के प्रभाव और डिजिटल दौर में बदलते प्रेम-रिश्तों को बारीकी से दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: Movie Ticket Price Fixed: मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के लिए फिल्म टिकट के रेट हुए फिक्स, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

ट्रेलर में दिखा लोगों के जीवन सोशल मीडिया का प्रभाव

Inn Galiyon Mein Trailer Out:  फिल्म “इन गलियों में” सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि समाज और डिजिटल दुनिया के रिश्तों की नई परतें खोलती है। यह दर्शाती है कि कैसे सोशल मीडिया लोगों की सोच, रिश्तों और पहचान को प्रभावित करता है। फिल्म ‘इन गलियों में’ को यदुनाथ फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि इसके निर्माता विनोद यादव और नीरू यादव हैं। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्या सोशल मीडिया का प्रभाव रिश्तों को मजबूत करता है या उन्हें कमजोर कर देता है? यह फिल्म इन सवालों का जवाब तलाशेगी।

यहां देखें ट्रेलर:-

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button