सस्ते में सोना खरीदने का आखिर मौका, जानिए मोदी सरकार की स्कीम में पैसा लगाना आपके लिए कितना रहेगा फायदेमंद? – last day to buy Sovereign Gold Bond know you should invest in gold bond modi government scheme | business – News in Hindi

सस्ते में सोना खरीदने का आखिर मौका, जानिए कितना फायदेमंद रहेगा पैसा लगाना?
भारत सरकार के सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है. अगर आप गोल्ड बांड में निवेश करना चाहते हैं तो 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं. ऑनलाइन गोल्ड बांड खरीदने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
गोल्ड बांड की कीमत
सरकार ने गोल्ड बांड के लिए 4639 रुपये प्रति ग्राम यानी 46390 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव तय किया है. वहीं ऑनलाइन खरीदने पर इस पर 50 रुपये प्रति ग्राम या 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट मिलेगी. इस लिहाज से 10 ग्राम सोने का भाव 45890 रुपये होगा. वहीं एमसीएक्स पर देखें तो पिछले हफ्ते 47000 पार करने के बाद सोना अभी 46 हजार के नीचे ट्रेड कर रहा है. रिजर्व बैंक ने कहा है कि इश्यू प्राइस सब्सक्रिप्शन से पहले वाले हफ्ते के अंतिम तीन कार्य दिवस के लिए IBJA की तरफ से जारी 999 प्योरिटी वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के सिंपल एवरेज से रुपये में तय होगा.
ये भी पढ़ें:- म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खबर, बंद हो जाएंगी ये 6 स्कीमयहां से खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड
Sovereign Gold Bond को आप अपने बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा पोस्ट ऑफिस, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से खरीद सकते हैं.
सोना खरीदना अभी भी बेहतर विकल्प
एक्सपर्ट्स की माने तो पिछले दिनों जिस लिहाज से सोने के भाव में तेजी आई है, उसे देखते हुए सरकार ने 4639 रुपये प्रति ग्राम गोल्ड बांड का भाव तय किया है. एक बार तो इतना उंचा भाव देखकर निवेशकों को निराशा हो सकती है. आगे भी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी का ही अनुमान है. ऐसे में सोने में तेजी अभी जारी रहेगी, जिसका फायदा गोल्ड बांड के निवेशकों को मिलेगा. सोने के भाव में इस साल अंत तक तेजी जारी रहने का अनुमान है. ऐसे में सोना इस साल के अंत तक 53 हजार का भाव भी छू सकता है. इस वजह से सॉवरेन गोल्ड बांड को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- क्या म्यूचुअल फंड्स स्कीम में पैसा लगाने वालों को अब घबराने की जरूरत है?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 24, 2020, 12:47 PM IST



