छत्तीसगढ़

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर है दोपहर लगभग 1 बजे वह रायपुर से दंतेवाड़ा जिले के हारम पहुंचे यहां उन्होंने हारम में स्थित नवा दन्तेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने स्वयं यहां के कपड़े कोटि पहन कर देखी । इधर इस शुभारंभ कार्यक्रम के बाद वह गमावड़ा देवगुड़ी के लिए रवाना हो गए
। इधर हारम स्थित गारमेंट फैक्टी का शुभारंभ करने के दौरान आज परिसर में हंगामा भी हो गया। गीदम जनपद अध्यक्ष अन्ति वेक व हारम सरपंच आनन्दी प्रमिला सुराना को इस शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्हें अंदर प्रवेश नही दिया गया जिसके बाद से दोनों जनप्रतिनिधि ने इसे महिलाओ का अपमान बताते हुए परिसर में हंगामा कर दिया । दोनो जनप्रीतिनिधियो ने मीडिया से कहा कि वह वहां के सरपंच व जनपद अध्यक्ष है लेकिन उन्हें शुभारंभ पर अंदर आने नही दिया गया ।
इधर इस मामले दोनो जनप्रतिनिधियों को एसपी , कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियो ने समझाने का प्रयास किया पर दोनों जनप्रतिनिधि इसे महिलाओ का अपमान बताकर कांग्रेस सरकार पर तीखा वर किया । इधर सीएम के गमावड़ा देवगुड़ी की तरफ रवाना होने के बाद भूपेश बघेल मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button