छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणक

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणकवर्धा, 30 सितम्बर 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज ग्राम कुरूवा पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत कर उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात् श्री शर्मा ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की समस्या को नियमानुसार प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गाँव, गरीब, किसान और आमजनों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह भवन गाँव के सामूहिक आयोजनों, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सशक्त केन्द्र बनेगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएँ और विकास कार्य अब सीधे गाँव-गाँव तक पहुँच रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के प्रत्येक गाँव को योजनाओं का लाभ मिलेगा और यहाँ के लोगों का जीवन स्तर और बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button