छत्तीसगढ़

जगतजननी त्रिपुरसुंदरी ललिताम्बा का आज पञ्चमेवा से किया गया श्रृंगार

जगतजननी त्रिपुरसुंदरी ललिताम्बा का आज पञ्चमेवा से किया गया श्रृंगार

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- परमहंसी गङ्गाआश्रम झोतेश्वर श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में स्थित है माता का मन्दिर पण्डित देव दत्त शर्मा
सहसपुर लोहारा

आज 03 : 10 : 2019 दिन गुरुवार को परमहंसी गङ्गाआश्रम झोतेश्वर श्रीधाम गोटेगांव जिला – नरसिंहपुर में स्थित अखण्ड ब्रम्हांड नायिका माँ ललिताम्बा जगतजननी राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माँ शारदा महारानी जी का मोहक पञ्चमेवा से श्रृंगार किया गया ।

 


मां भगवती दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के रूप में माना जाता है भगवान स्कंद अर्थात् कार्तिकेय की माता होने के कारण उन्हें स्कंदमाता कहते हैं । नवरात्र पूजन के पांचवे दिन इन्हीं माता की उपासना की जाती है ।
स्कंदमाता की उपासना से बाल रूप स्कंद भगवान की उपासना शामिल हो जाती है । मां स्कंदमाता की उपासना के उपासक की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं ,
हम सभी मिलकर माता की आराधना करें ।
अखंड ब्रम्हांड नायिका माँललिताम्बा जगतजननी राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माँ शारदाम्बा महारानी जी का मोहक अनुपम पंच मेवा से मनोहारी श्रृंगार किया गया
माता का यह मन्दिर जगद्गुरु शङ्कराचार्य ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के आश्रम परमहंसी गङ्गाआश्रम झोतेश्वर श्रीधाम, गोटेगोव ,जिला – नरसिंहपुर में विराजमान है । माता के नवरात्रे में जगद्गुरु जी स्वयं माता जी की अहोनिशा पूजन करते हैं ।
माता के इस मन्दिर में नवरात्र के अलावा भी बाँकी के दिनों में भक्तों का लगा रहता है ताँता माता भक्तों की मनोकामनाएँ करतीं हैं पूरी

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button