*कुसमी में सद्गुरु कबीर सद्भावना संदेश यात्रा में सत्संग भजन कीर्तन*

*(कबीर पंथ के श्वेत झंडा निशान को दिखाकर निशान पूजा कर रवाना किया)*
बेमेतरा:- ब्लॉक बेरला के अंतर्गत आने वाली ग्राम कुसमी सदगुरु कबीर सद्भावना संदेश यात्रा में सतसंग भजन कीर्तन सुनने सुनाने का सुभावसर मिले। सुशील कुमार साहू ने बताएं सद्भावना रथ यात्रा दामाखेड़ा से गुरु गोसाई डॉ भानु प्रताप साहेब के कर कमलों द्वारा कबीर पंथ के श्वेत झंडा निशान को दिखाकर निशान पूजा कर रवाना किया। जो हमारे बेरला क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सरदा, देवरी, खाल्हेदेवरी, बारगांव, कोषपातर, कुम्ही, खर्रा, सोरला होते हुए कुसमी आये।
पहले आगे बताएं कि हमारे साधु-संतों की अपमान करने वाले की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। बालोतरा मंच में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल जैन मुनि की अपशब्दों से अपमान की है। इसकी हम कबीर पंथ समाज बेरला क्षेत्र निंदा करते हैं। सोहन पोटाई वह भी हमारे संतों की निंदा की है उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जैसे रायपुर की धर्म सभा मंच में कालीचरण ने महात्मा गांधी की अपमान की उसी प्रकार अमित बघेल सोहन पोटाई को तत्काल राज्य सरकार शासन प्रशासन गिरफ्तारी करें जनसभा को संबोधित करते हुए महंत लीलाधर साहेब अहिवारा ने बताएं यह सद्भावना यात्रा हम सब के विचार में संतो के प्रति सद्भाव हो साहब के प्रति प्रेम हो ऐसी लगन के साथ मेरे मन में विचार आए और साहब से आशीर्वाद लेकर सद्भावना संदेश यात्रा प्रारंभ किए। ग्राम कुसमी बहुत सौभाग्यशाली हैं जो संतों की सेवा करते रहें भरत लाल चौबे जैसे ब्रह्म ज्ञानी महाराज जन्म लिए केशव साधु जैसे महात्मा जन्म लेकर अपने माता पिता गांव की नाम रोशन किए। ऐसे महान पुरुष को हम सत सत नमन करते हैं। बुधराम साहू भरचट्टी सुंदर भजन सतगुरु कबीर साहेब के हम सब को सुनाएं तबला वादक धनेश्वर साहू सिलघट बैंजो में राजकुमार निषाद, आमीन माता महिला मंडल कुसमी भाई मनराखन साहू अध्यक्ष कबीर पंथ डॉ सुधेरा साहू, संरक्षक गोपाल साहू खेम सिंह उमाशंकर हेमंत इत्यादि कबीर पंथ के सेवक सभी उपस्थित होकर सद्भावना रथ यात्रा की आरती पूजा शोभा यात्रा के साथ कबीर आश्रम में रात्रि विश्राम किया।