Uncategorized

PM Modi Visit Kuwait : दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत जाएंगे पीएम मोदी, शानदार स्वागत के लिए ‘Hala Modi’ की तैयारियां जोरों पर

PM Modi Visit Kuwait। Image Credit: ANI

नई दिल्ली। PM Modi Visit Kuwait : पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर बताया गया कि, भारतीय पीएम की ओर से 43 साल बाद हो रही है। कुवैत के क्राउन प्रिंस से सितंबर में पीएम की मुलाकात हुई थी। वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में ‘Hala Modi’ कार्यक्रम की रिहर्सल चल रही है।

दरअसल, प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए ‘Hala Modi’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।कार्यक्रम की रिहर्सल जोर-शोर से चल रही हैं। ‘Hala Modi’ कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, संगीत, और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह न केवल प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व का पल होगा, बल्कि कुवैत के लोगों के लिए भी भारत को करीब से समझने का अवसर प्रदान करेगा।

Read More: Happy Married Life Tips: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए कपल्स फॉलो करें ये टिप्स, कभी नहीं आएगी रिश्तों में खटास

पीएम मोदी का कुवैत दौरा

पीएम मोदी 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे हैं। 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली कुवैत यात्रा होगी। कुवैत जाने वाले आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1981 में यह दौरा किया था। पीएम मोदी के इस दौरे का उद्देश्य भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करना है। कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने प्रधानमंत्री मोदी को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

Read More: Neha Malik Photos: नेहा मलिक ने हैवी वर्क लहंगे में गिराई हुस्न की बिजलियां, तस्वीरें देख फैंस का धड़का दिल 

भारत-कुवैत के संबंध में क्या पड़ेगा असर

PM Modi Visit Kuwait : विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे से भारत और कुवैत के बीच एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरे के दौरान भारत और कुवैत के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके साथ ही व्यापार और निवेश पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कुवैत के साथ भारत का रिश्ता हमेशा से मैत्रीपूर्ण रहा है। यह दौरा व्यापार, रक्षा, और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ को भी गहरा करेगा।

 

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button