छत्तीसगढ़

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, सिरफिरे ने भी जहर खाया

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर – एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने प्रेमिका को उसके ही घर में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद युवक भी ने अपने ऊपर चाकू से हमला कर जहर पी लिया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के नंदन नगर की है।

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नंदन नगर की रहने वाली रश्मि गुप्ता, जो कि कॉलेज खत्म कर अपनी शादी की तैयारी कर रही थी। बीती रात उसके कॉलेज फ्रेंड भूचाल कुमार ने उसे उसके ही घर में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है।

बताया जा रहा है युवक भूचाल उससे एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने उससे शादी से इंकार कर दिया था। युवती की दूसरे जगह शादी तय हो गई थी।

इसी बात से नाराज भूचाल ने उसे चाकू से गोदकर मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद भूचाल ने भी खुद पर चाकू से जानलेवा हमला कर जहर पी लिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button