छत्तीसगढ़

उद्यानिकी फसल बीमा दावा भुगतान की राशि जारी

उद्यानिकी फसल बीमा दावा भुगतान की राशि जारी
                                 
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के उद्यानिकी फसलों के बीमित कृषकों को जानकारी दी गई है कि खरीफ 2019-20 में उद्यानिकी कृषकों द्वारा बीमा कम्पनी से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा लिया गया था। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि पात्रतानुसार 5 कृषकों को श्रीमती जयमति वड्डे, ग्राम सोमपाल, श्रीमती कारोबाई ग्राम बेनूर, श्री हेमराज ग्राम सिरपुर, श्री राजूराम ग्राम एड़का और श्री रूपधर ग्राम बेनूर कुल 5 कृषकों को 51653 रूपये  मौसम आधारित फसल बीमा की दावा भुगतान वितरण राशि बीमा कम्पनी द्वारा जारी किया गया है, जो कृषकों के प्रदाय बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button