योग से तनाव से मुक्ति

योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है और एक स्वस्थ मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मण्डल ने रतनपुर किले में एक दिवसीय योग अभ्यास का कार्यक्रम करवया। 21 जून 2022 की सुबह से ही रतनपुर के नागरिक इस आयोजन में शामिल होने पहुंचने लगे।रतनपुर में संचालित विभिन्न स्कूलों एवम कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा योजना की रतनपुर इकाई से लगभग १०० बच्चो ने योग अभ्यास में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक संजीव कुमार यादव ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाया तथा इनके फायदे के बारे में भी बताया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मण्डल से डा हैग्रिव परिहर, एच स चौधरी, आशीष कुमार मिश्रा, पुष्पदीप तिवारी, राजेश कुमार, बलदेव प्रसाद, शासकीय महामाया कॉलेज से देवलाल उइके, नेताजी स्कूल से पवन विश्वकर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अनिता पटेल, मनोज यादव, महामाया टेक्निकल कॉलेज से भोला मराठा और अन्य कर्मचारी गण ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मण्डल ने सभी को योगा मैट एवं टी शर्ट का वितरण किया। योग अभ्यास के पश्चात योग के फायदा को लेकर लोगों को जागरुक किया गया।