छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर ग्राम दगौरी के सेन समाज को मिला सौगात, सेन समाज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट कर माना आभार।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर ग्राम दगौरी के सेन समाज को मिला सौगात, सेन समाज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट कर माना आभार।

बिल्हा विधानसभा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सेन समाज के माँग पर ग्राम दगोरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृति दी गयी। इस मौके पर सेन समाज अध्यक्ष हीरालाल सेन, दुर्गेश श्रीवास, मुरली सेन, रामरतन सेन, पंच राम सेन, मंढीलाल सेन, सोनू सेन, भागवत श्रीवास द्वारा आज गृह निवास परसाद पहुँच पुष्प माला पहनाकर कौशिक का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि जल्द ही भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेन समाज सदैव अपनी सेवा भावना और कौशल के लिए जाना जाता है। समाज की असली ताकत उनका संवाद और संप्रेषण है। भवन जब तैयार होगा तब सामाजिक बैठकों, मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य चर्चाओं के लिए एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने बिल्हा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक मूल्यों की बेहतरी के लिए सलाह दी कि वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सामाजिक एकता को समझने वाले विकास का आधार बताया और कहा कि सामाजिक भेदभाव में समाज के प्रत्येक युवाओं और मातृशक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि वे भी समाज की रीति नीति को करीब से समझ सकें और आने वाली पीढ़ी के लिए अपना योगदान दे सकें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button