Uncategorized

चीन के शांदोंग प्रांत में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट

बीजिंग, 27 मई (भाषा) चीन के पूर्वी शांदोंग प्रांत में मंगलवार को एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट हो गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, विस्फोट के बाद बचावकर्मियों के दलों को गाओमी शहर स्थित संयंत्र भेजा गया है।

विस्फोट की सूचना मिलने पर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तुरंत अग्निशमन कर्मियों और चिकित्सकों सहित विशेष कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा।

घटना स्थल पर कुल 232 स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया है।

भाषा

सुभाष नरेश

नरेश

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button