Uncategorized

Van Devi Pooja in Jungle: वन देवी को मनाने के लिए कर रहे थे पूजा, अचानक श्रद्धालुओं पर धड़ाम से गिरा पेड़, मची चीख पुकार

महाराजगंज: Devotees injured while On Van Devi Pooja सावन के पवित्र महीने में जहां एक ओर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है और दूसरी ओर वनांचल क्षेत्रों में कई देवी देवताओं की सावन में खास पूजा होती है। जंगल वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग जंगल में जाकर पेड़ों और देवी देवताओं की आराधना करते हैं। लेकिन इस बीचउत्तर प्रदेश के महाराजगंज से वन देवी की पूजा करने के दौरान दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: ACB Raid in Bilaspur: भ्रष्टाचार पर ACB की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, यहां के जिला शिक्षा अधिकारी के ठिकानों पर दी दबिश, एक साथ पहुंचे इतने अफसर 

Devotees injured while On Van Devi Pooja मिली जानकारी के अनुसार मामला महाराजगंज के ग्रामीण इलाके का है, जहां कुछ ग्रामीण जंगल में वन देवी की पूजा करने गए हुए थे। ग्रामीण पूरे विधि विधान से पूजा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर जामुन का पेड़ गिर गया। इस घटना में पूजा करने गए 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: Hareli Tyohar 2024: कल छत्तीसगढ़िया किसान करेंगे कृषि यंत्रों की पूजा, गायों को खिलाएंगे औषधियुक्त लोंदी, गेड़ी के साथ दिखेगा बच्चों का उत्साह

जैसे ही श्रद्धालुओं के ऊपर जामुन का पेड़ गिरा तभी चीख-पुकार मचने लगी। कई महिलाएं इसे देख घबरा गई। लोग एक-दूसरे की मदद करने में भागने लगे। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। खबर मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More: Police Walo ki Marpit ka video: बीच सड़क पर मारपीट करने लगे दो पुलिसकर्मी, इस बात को लेकर सरेराह छिड़ गई जंग, देखिए वीडियो

 

 

उत्तर प्रदेश: जंगल में कुछ लोग कर रहे थे वन देवी की पूजा
अचानक से उनके ऊपर गिरा जामुन का पेड़
इस हादसे में 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल#UttarPradesh #Maharajganj #Forest #ForestTree #TreeFell #Vandevi #ViralVideo pic.twitter.com/wXhBJD7l5U

— IBC24 News (@IBC24News) August 3, 2024

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button