Uncategorized

जिलेभर के शासकीय व निजी स्कूलों सहित शासकीय दफ्तरों में देशभक्ति के तराने गूंजेंगे

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- गणतंत्र दिवस पर शनिवार को जगह-जगह तिरंगा फहराया जाएगा। जिलेभर के शासकीय व निजी स्कूलों सहित शासकीय दफ्तरों में देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। मुख्य समारोह स्थल पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय बहु उमा विद्यालय बलौदाबाजार में कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय पर्व की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां चली। शिक्षण संस्थाओं मे विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल की।गणतंत्र दिवसर पर सुबह शैक्षणिक संस्थाओं मे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्ग से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय बहु उमा विद्यालय के खेल मैदान में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उसके बाद अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही विभिन्ना शासकीय विभागों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button