छत्तीसगढ़

रायपुर सांसद का तिल्दा आगमन 5 को

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ तिल्दा-नेवरा- भाजपा से पहली बार चुने गए रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी का 5 सितंबर को नगर आगमन होगा। उनके साथ भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा भी रहेंगे। तिल्दा शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष नरसिंह वर्मा ने बताया कि सांसद की स्वागत रैली तिल्दा स्थित डॉ. खूबचंद बघेल चौक से स्टेशन चौक, सिंधी कैंप से होते हुए गांधी चौक नेवरा तक होगी। इसके बाद समापन स्थल पर आमसभा में आम जनता को संबोधित करेंगे। 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button