छत्तीसगढ़

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 अगस्त को

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 अगस्त को

बिलासपुर,
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 अगस्त को समय-सीमा की बैठक के उपरांत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत एकल ग्राम योजना एवं रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु अनुमोदन, आई.एस.ए. के अंतर्गत रूचि के अभिव्यक्ति में प्राप्त न्यूनतम दर का अनुमोदन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्य में निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर के स्वीकृति विषयक, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्य में समय वृद्धि में अनुमोदन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पुनरीक्षित योजनाओं का प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत योजनाओं में मांग संख्या का परिवर्तन विषयक, आय-व्यय का अनुमोदन एवं अध्यक्ष महोहदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button