छत्तीसगढ़

मोबाइल फटने से युवती और बच्चा घायल

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा-विकासखंड के वनांचल के ग्राम पंचायत में आश्रित ग्राम रानीदहरा में मोबाइल फटने से एक युवती और एक बच्चा गभीर रुप से घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम रानी दहरा में देवली बैगा (19) पति दयाल सिंह बैगा और मनमोहन बैगा पिता हरि सिंह बैगा रात को नौ बजे मोबाइल में वीडियो देख रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। देवली की मां सुकरतीन ने बताया उसकी बेटी और बधाा रात में सोते समय मोबाइल में वीडियो देख रही थी, उसी दौरान अचानक मोबाइल फट गया और उससे निकली चिंगारी से उसकी साड़ी में आग लग गई । उनके चिल्लाने पर वहां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से युवती के कमर के पीछे का भाग बुरी तरह झुलस गया है। वहीं बच्चा भी जल गया है ।रात को परिजनों द्वारा तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। बच्चो की हालत सामान्य है, वहीं युवती बुरी तरह झुलस जाने से गंभीर रुप से घायल है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button