छत्तीसगढ़
जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार*

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार*
अपराध क्रमांक – 1034/2026 धारा 303(2),317(2)बी एन एस
कुल जप्त – 01. 1 नग रेडमी कपनी का मोबाइल कीमती 7000 रुपए ।
नाम आरोपी –
- विकाश यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी चोरभट्टी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- समीर अली पिता सलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी चोरभट्टी थाना सकरी (छ.ग.)
विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 25.11.2026 को प्रार्थी कृष्णा प्रजापति थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में प्रार्थी अपने मां का इलाज करने भर्ती किया था कि दिनांक 25.11.2026 को जनरल वार्ड में अपने रेडमी कंपनी के मोबाइल को छोड़ कर पानी लेने गया था वापस आर देखा तो प्रार्थी का मोबाइल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी 01. विकाश यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष जिला चोरभट्टी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ. ग.) 02. समीर अली पिता सलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी चोरभट्टी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ. ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 01. 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमती 7000 रुपए को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी का पता तलाश जारी है l
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू , प्रधान आरक्षक 785 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक, आरक्षक 1323 दिलहरण पैकरा का विशेष भूमिका रहा ।



