छत्तीसगढ़

NHM के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा 3 दिसंबर को

NHM के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा 3 दिसंबर को

बिलासपुर, 26 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत द्वितीय एएनएम, स्टाफ नर्स एसएनसीयू एवं एनआरसी, काउंसलर एवं नर्सिंग ऑफिसर-एनयूएचएम के संविदा पदों के लिए कौशल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 3 दिसम्बर को क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र, नूतन चौक, बिलासपुर में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा स्थल पर अपने मूल दस्तावेज एवं एक सेट छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दावा-आपत्ति निराकरण सूची, सामान्य मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा के लिए पात्र मेरिट अभ्यर्थियों की सूची बिलासपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button