छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश पर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश पर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फरार आरोपी को पकड़ने में रतनपुर पुलिस को मिली सफलता।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. विकल्प दुबे ऊर्फ निक्कू पिता विजेन्द्र दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी महामाया चौक रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
    दिनाँक 30/05/2025 को प्रार्थी ईशांत सारथी निवासी महामाया चौक रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी व इसके साथी संतोष, करन सारथी महामाया चौक के पास बैठकर मोबाईल देख रहे थे, उसी समय महामाया चौक रतनपुर निवासी संकल्प दुबे ऊर्फ संकू हाथ में बेसबाल स्टीक, विकल्प दुबे ऊर्फ निक्कू धारदार गडाशा व उसके साथी जतिन गोंड़ मोटा बॉसं का डण्डा लेकर आये और पुरानी रंजिश पर करन सारथी को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हत्या करने की नीयत से बेसबाल स्टीक, फरसा व बॉस के मोटे डण्डे से करन सारथी के उपर जानलेवा हमला कर दिये जिससे करन सारथी वहीं बेहोश होकर गिर गया, जिसे बीच बचाव करने पर प्रार्थी व उसके साथी व परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट किये की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी विकल्प दुबे ऊर्फ निक्कू व तरूण कुमार को पूर्व में गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था, व फरार आरोपी के घर आने की सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा आरोपी विकल्प दुबे के घर में अबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button