छत्तीसगढ़

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर जनसेवा का संकल्प, जिला कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर जनसेवा का संकल्प, जिला कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनता के काम संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण किया गया। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया गया।अधिकारी-कर्मचारियों ने नागरिकों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार रखते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने का संकल्प लिया।
इसी प्रकार संभागायुक्त कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, जिला पंचायत, नगर निगम सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button