छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 2 नवंबर को बिलासपुर राज्योत्सव में होंगे शामिल, स्वदेशी शिल्प महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 2 नवंबर को बिलासपुर राज्योत्सव में होंगे शामिल, स्वदेशी शिल्प महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बिलासपुर, 1 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 2 नवंबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां स्वदेशी शिल्प महोत्सव के उद्घाटन, स्वर्गीय पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा के अनावरण तथा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री साव मुंगेली से शाम 4.30 बजे कार द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 6 बजे सीएमडी कॉलेज मैदान पहुंचकर स्वदेशी शिल्प महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे सेंट्रल जेल परिसर में स्वर्गीय पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम 7 बजे पुलिस परेड मैदान पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे रात्रि 8.30 बजे बिलासपुर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button