शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार हैं : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़’ के सदस्यता शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह-2026 में हुए शामिल, शिक्षकों के योगदान की सराहना की

शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार हैं : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़’ के सदस्यता शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह-2026 में हुए शामिल, शिक्षकों के योगदान की सराहना की
बिलासपुर। पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, बिलासपुर में आयोजित ‘शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़’ के सदस्यता शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह-2026 में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। एक शिक्षक का योगदान कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाया जा रहा है। इस परिवर्तन को धरातल पर उतारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
श्री साहू ने ‘शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़’ द्वारा शिक्षक हितों, उनके सर्वांगीण विकास, सम्मान और शिक्षा में नवाचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया तथा शिक्षक कल्याण और शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने, जहां प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रत्येक शिक्षक को उचित मान-सम्मान मिले।
अंत में श्री साहू ने आयोजकों, सभी शिक्षकों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


