छत्तीसगढ़

NTPC सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं मैराथन रैली का आयोजन

NTPC सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं मैराथन रैली का आयोजन

एनटीपीसी सीपत में 31 अक्टूबर 2026 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विजय शंकर दुबे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, विभागाध्यक्षों एवं सीआईएसएफ के जवानों को सतर्कता एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात् राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘एकता के लिए दौड़’ के तहत मैराथन रैली का आयोजन किया गया। इसमें 1.5 किलोमीटर, 2.5 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में करीब 650 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विजिलेंस लोगो की आकृति बनाकर सत्यनिष्ठा एवं सतर्कता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रेनू दुबे, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति एवं समिति की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री लिंगम वेंकट रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटिनेंस), डॉ. बंकिम समाद्दार, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं श्री कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष, विजिलेंस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य, संगवारी महिला समिति की सदस्याएँ तथा सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button