छत्तीसगढ़

अमर अग्रवाल लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल : ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत कांग्रेस पार्टी पर सटीक बैठती है : अमर अग्रवाल

अमर अग्रवाल लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल : ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत कांग्रेस पार्टी पर सटीक बैठती है : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज बिलासपुर में गांधी चौक मिनी स्टेडियम से नेहरू चौक तक पदयात्रा का आह्वान किया गया। पदयात्रा में नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कांग्रेस की कथित अराजक राजनीति के विरोध में आवाज बुलंद की गई।

इस अवसर पर श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद देश में लोकतंत्र को सबसे बड़ा आघात कांग्रेस पार्टी ने पहुंचाया है। आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी कांग्रेस अपनी कार्यशैली और राजनीतिक आचरण से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। ऐसे में ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत कांग्रेस पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ होती है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। नक्सल हिंसा के कारण प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का वातावरण था। लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट रणनीति तथा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय-सीमा में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस की राजनीति और उसके मंसूबों को समझते हुए उसे लगातार नकारा है। इसी राजनीतिक बौखलाहट में आज विपक्ष के कई दल एकजुट होकर देशभर में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बाधित करने और देश की विकास यात्रा में व्यवधान डालने की ऐसी राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस और विपक्ष को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता ही अपने मत से जवाब देती है। देश की जनता ऐसे कृत्यों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, विधायक श्री धरमजीत सिंह जी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह जी, महापौर पूजा विधानी जी सहित भाजपा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button