छत्तीसगढ़

अनंतपुरम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का दावा: मोदी, नायडू और अजेश बाबू के संगम से चमकेगा शहर, अनंतपुरम में गर्जे तोखन साहू: मोदी-नायडू और अजेश बाबू की जोड़ी से ही संभव है शहर की प्रगति

अनंतपुरम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का दावा: मोदी, नायडू और अजेश बाबू के संगम से चमकेगा शहर, अनंतपुरम में गर्जे तोखन साहू: मोदी-नायडू और अजेश बाबू की जोड़ी से ही संभव है शहर की प्रगति

अनंतपुरम (आंध्र प्रदेश)।आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में एनडीए के मेयर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू एवं गठबंधन के सभी कॉर्पोरेटर प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली एवं जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अनंतपुरम की देवतुल्य जनता से एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने और शहर के विकास के लिए गठबंधन को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की।

अपने संबोधन की शुरुआत श्री साहू ने अनंतपुरम की जनता, रायलसीमा की स्वाभिमानी, वीर एवं परिश्रमी धरती के भाइयों, बहनों, युवा साथियों और सम्मानित व्यापारियों को अभिवादन करते हुए की। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्हें आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री के रूप में देश के शहरों की सेवा करने का अवसर मिला है। शहरी विकास के अंतर्गत आधुनिक शहरों का निर्माण, पक्के मकान, स्वच्छ पेयजल, सड़कों का विकास और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के शहर तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने अनंतपुरम की जनता को विश्वास दिलाया कि एनडीए के मेयर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर निगम में भेजने पर अनंतपुरम के शहरी विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट, फंड और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मजबूत नेतृत्व, आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी की दूरदर्शी सोच और स्थानीय निकाय में एनडीए का बोर्ड—इन तीनों का समन्वय अनंतपुरम में विकास की ट्रिपल इंजन गति सुनिश्चित करेगा।

मेयर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू की सराहना करते हुए श्री साहू ने कहा कि नगर निगम का नेतृत्व ऐसे समर्पित जनसेवक के हाथों में होना चाहिए, जो दिन-रात जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे और शहर के प्रत्येक वार्ड एवं नागरिक की समस्याओं को गहराई से समझे। श्री के. अजेश बाबू केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि अनंतपुरम के स्वर्णिम भविष्य की उम्मीद हैं। उनके नेतृत्व में एनडीए का संकल्प पत्र पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ धरातल पर उतरेगा। उन्हें विजयी बनाना अनंतपुरम को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

एनडीए के 13 विकास संकल्पों से बदलेगी अनंतपुरम की तस्वीर

श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप एनडीए के मेयर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू एवं गठबंधन द्वारा अनंतपुरम के कायाकल्प के लिए प्रस्तुत 13 प्रमुख विकास संकल्पों का उल्लेख किया।

इनमें शहर में चौड़ी एवं मजबूत सड़कों का निर्माण, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से मुक्ति, प्रत्येक घर को भूमिगत सीवरेज व्यवस्था से जोड़ना, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए आधुनिक पार्क और वॉकिंग ट्रैक विकसित करना, कचरा प्रबंधन एवं डंपिंग यार्ड की व्यवस्था में सुधार कर शहर को धूल-मुक्त बनाना तथा हरित क्षेत्र का विस्तार करना शामिल है।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक रसोई तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाने, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण, 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शहर के आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण, बाजारों में माताओं-बहनों के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण तथा युवाओं के लिए स्किल सेंटर स्थापित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।

पारदर्शी एवं जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए प्रबुद्ध नागरिकों की ‘नगर विकास समिति’ गठित करने का भी संकल्प है, जो शहर में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी करेगी और उनकी प्रगति पर सीधी नजर रखेगी।

श्री साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल नगर निगम के प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर नहीं, बल्कि अनंतपुरम की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनता से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए मेयर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू एवं एनडीए गठबंधन के सभी कॉर्पोरेटर प्रत्याशियों को कमल के फूल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि अनंतपुरम को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर एवं समृद्ध शहर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता रहेगी।

वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस चुनावी रैली में भाजपा आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. वी. एन. माधव गरु, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्य कुमार यादव गरु, अनंतपुर के विधायक श्री दग्गुपति प्रसाद गरु, अनंतपुर के सांसद श्री अंबिका लक्ष्मीनारायण गरु, जनसेना के अनंतपुर जिला अध्यक्ष श्री टी. सी. वरुण गरु, टीडीपी के अनंतपुर जिला अध्यक्ष श्री पुला नागराजू गरु, विधान परिषद सदस्य (MLC) श्रीमती रामादेवी गरु, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के आंध्र प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील रेड्डी गरु एवं प्रदेश महामंत्री श्री हरिकृष्ण नागोथु गरु सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button