छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो के संबंध में थाना तारबाहर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान l

सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो के संबंध में थाना तारबाहर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l दिनांक 26.10.2026 को आवेदक शाहन चंद्रा द्वारा थाना तारबाहर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि बिलासपुर स्थित राजीव प्लाजा की डोसा दुकान में विक्की मानिकपुरी द्वारा तोड़फोड़ की गई है। सूचना पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को थाना लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

दिनांक 27.10.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त विक्की मानिकपुरी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में थाना तारबाहर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो की तस्दीक एवं घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ एवं तथ्यों की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button