भारी बारिश की चेतावनी : अरपा-भैंसाझार बैराज के गेट खोले जा सकते हैं, नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील

भारी बारिश की चेतावनी : अरपा-भैंसाझार बैराज के गेट खोले जा सकते हैं, नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l कार्यालय कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा, अरपा भैंसाझार बैराज के गेट खोले जाने की सूचना “जल संसाधन संभाग, कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को संभावित भारी वर्षा के दृष्टिगत अरपा नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने हेतु आमजन से अपील। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अरपा-भैंसाझार बैराज के जलस्तर के नियमन हेतु आवश्यकता पड़ने पर बैराज के गेट खोले जा सकते हैं। इससे अरपा नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह में वृद्धि होने की संभावना है। अतः जल संसाधन संभाग, कोटा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अरपा नदी के तटों एवं जल प्रवाह वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। नदी में उतरने, नहाने, मछली पकड़ने तथा अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें। विशेष रूप से नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, पशुपालकों एवं मछुआरों से अनुरोध है कि, वे सतर्क रहें तथा अपने परिवार एवं पशुओं को नदी के किनारे जाने से रोकें। नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि, बैराज के गेटों के संचालन एवं नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जनहित में जारी संदेश: “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। नदी के तट से दूर रहें-आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है।
“कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) प्रतिलिपि प्रेषित – मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मण्डल बिलासपुर कलेक्टर महोदय, जिला बिलासपुर – आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन खारंग संभाग, बिलासपुरउप संचालक, जन संपर्क विभाग को सादर सुचानार्थ हैं l



