बिलासपुर थाना सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी दीपक चतुर गिरफ्तार

बिलासपुर थाना सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी दीपक चतुर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर थाना सरकण्डा क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 1547/2026, धारा 64, 79 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवर : प्रार्थीया ने थाना सरकण्डा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बहन (उम्र 17 वर्ष 11 माह), जो डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है, उसी कॉलेज में पढ़ने वाले सीनियर छात्र दीपक चतुर द्वारा उसे पढ़ाई में मदद करने के बहाने बातचीत की जाती थी। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी दिनांक 10.11.2025 को तथा 15.12.2025 को पीड़िता को अपने किराए के मकान में ले गया और डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी द्वारा बदनाम करने की धमकी देने के कारण पीड़िता डरी रही।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थीया (पीड़िता की बहन) ने थाना सरकण्डा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तारी विवरण : घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और साक्ष्य संकलित किए। प्रकरण में नामजद आरोपी की तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया , पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण : नाम: दीपक चतुर, पिता – मनकी दाउ चतुर, आयु: 21 वर्ष, निवासी: ग्राम कलमी, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (हालमुकाम – शशांक धाबरडे का किराए का मकान, बंगालीपारा, सरकण्डा, बिलासपुर, छ.ग.)


