छत्तीसगढ़

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से, सत्यनिष्ठा की शपथ लेंगे अधिकारी-कर्मचारीपारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से, सत्यनिष्ठा की शपथ लेंगे अधिकारी-कर्मचारी
पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट, 15 अक्टूबर 2026/ जिले में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष सप्ताह का विषय ‘सतर्कता से समृद्धि’ निर्धारित किया गया है। सप्ताह के दौरान शासकीय कार्यालयों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित तिथि एवं समय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने तथा सप्ताह के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button