छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगें लंबित, नवयुक्त कल्याण संघ ने उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगें लंबित, नवयुक्त कल्याण संघ ने उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट । बिलासपुर, छत्तीसगढ़। नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर नवयुक्त अधिकारी / कर्मचारी कल्याण संघ (छ.ग.) जिला – बिलासपुर द्वारा शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है।

संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा मा. उपमुख्यमंत्री महोदय जी, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर एवं मा. प्रमुख सचिव महोदय, छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन द्वारा – संयुक्त संचालक महोदय, संभागीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग बिलासपुर (छ.ग.) के माध्यम से दिया गया है।

विषय :- नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण करने बाबत्।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छ.ग. नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीकृत संगठन है। नगरीय निकायों के अधिकारी/कर्मचारी विगत कई वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं, परन्तु आज दिनांक तक मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

इसी तारतम्य में संघ ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र ही निराकरण करने हेतु ज्ञापन सादर प्रस्तुत किया है। ज्ञापन के साथ संलग्न – 18 सूत्रीय मांगें भी प्रस्तुत की गई हैं ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button