पंडित रुद्र दत्त तिवारी निर्विरोध बने संभाग अध्यक्ष, सरकारी समिति कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर का गठन, कर्मचारियों ने जताया विश्वास।

पंडित रुद्र दत्त तिवारी निर्विरोध बने संभाग अध्यक्ष, सरकारी समिति कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर का गठन, कर्मचारियों ने जताया विश्वास।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सरकारी समिति कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर की बैठक 11/09/2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई।
जिला बिलासपुर के अध्यक्ष कमलकांत पटनवार के आमंत्रण पर संभाग बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले सभी जिला अध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित हुए और संभाग बिलासपुर के सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध संभाग अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर जिला से रुद्र दत्त तिवारी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही संभाग कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध और सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
मनोनीत पदाधिकारी :
संरक्षक: अरुण बेहरा (रायगढ़) से वेद प्रकाश वैष्णव, रूपवंत सिंह ठाकुर (बिलासपुर) से रवि राठौर (जांजगीर), सराभा सिंह वीरेंद्र पटेल (सारंगढ़) से दीपक सिंह (गौरेला पेंड्रा)
संभाग उपाध्यक्ष: भोलाराम यादव (मुंगेली)
महासचिव: विनोद कुमार भट्ट (कोरबा)
सचिव: एकलव्य चंद्र (शक्ति)
कोषाध्यक्ष: राकेश मिश्रा (मुंगेली)
जिला कोषाध्यक्ष: कमलकांत पटनवार
संभाग मीडिया प्रभारी: दिलीप शुक्ला (बिलासपुर)
सभी पदाधिकारी गण सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित मनोनीत हुए।
इस बैठक में संभाग बिलासपुर में सम्मिलित होने वाले संभाग के सभी जिला के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे, जिसमें मुख्य रूप से गजेंद्र चंद्रा, पुरुषोत्तम राठौर, बलवंत महंत, नरसिंह यादव, शक्ति से युगल किशोर पटेल, रायगढ़ से राजेश मिश्रा, मुंगेली से राधे श्याम कश्यप, पाली से चंद्रशेखर केंवट, कोरबा से पुरुषोत्तम राठौर, शक्ति से सखा राम राठिया, रायगढ़ से फुलेश्वर कौशिक, कोरबा से दुल्ली चंद धीवर, अरुण कुमार कश्यप पाली से धनवंतरी भूषण कौशिक बिलासपुर से कोमल चंद्राकर बिलासपुर से शैलेंद्र कौशिक उपस्थित हुए।



