सत्यनारायण नामदेव मंदिर तालाबपुरा सुबह 8 बजे से 9 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा

ललितपुर जिला ब्यूरो
अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि0 इंडिया की दूसरी बैठक संत शिरोमणि नामदेव मंदिर तालाब पूरा ललितपुर पर आयोजित की गई जिसमें जिले के समाज बंधु एवं युवा साथी ओर वरिष्ठजन उपस्थित हुए महासभा की प्रथम यात्रा नामदेव समाज जोड़ो अभियान सम्पूर्ण इंडिया की यात्रा शुभारभ किया जाएगा ओर सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार भी तैयार की गई मौसम ओर परिस्थिति को देखते हुए जो अमझरा सरकार के यहां सुंदर कांड पाठ एवं आयोजन रखा गया था आज पूरी जिले की कार्यकारणी ने ओर समाज बंधुओ ने ललितपुर में ही आयोजन की रूपरेखा को फाइनल किया बरसात का मौसम है हमारी महासभा एवं समाज बंधु एवं जिले व प्रदेश ओर देश भर से आयेंगे तो उनके लिए कोई दिक्कत न हो ओर आयोजन आने जाने में कोई समस्या न हो ओर एक साथ आयोजन संभव नहीं है दूरी ओर मौसम को देखते हुए ललितपुर से अमझरा की दूरी कम से कम 40 से 45 किलो मीटर है ओर बरसात का मौसम चल रहा है बुंदेल खंड का मौसम अभी हाल बहुत वारिस का बना हुआ हैं उसी को देखते दूर दराज से समाज बंधु माताएं बहिनें आएगी तो उन्हें कोई दिक्कत न हो महासभा का पहला आयोजन है किसी को कोई समस्या न हो ललितपुर के आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी की सहमति से केवल भव्य यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी की सहमति हुई 20/09/2026 दिन रविवार को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई कार्यक्रम इस प्रकार होंगे
सत्यनारायण नामदेव मंदिर तालाबपुरा सुबह 8 बजे से 9 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा 
सुबह 9 से 10 बजे तक भोले बाबा का अभिषेक एवं पूजा पाठ
दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक
संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज जी की विशेष आरती एवं पूजा पाठ
दोपहर 12 बजे से शोभा यात्रा शुभारभ की जाएगी यात्रा नामदेव मंदिर से होते हुए
सावरकर चौक से होते हुए घंटा घर से इलाइट चौराहे से जाते हुए राजघाट रोड जनककुंज के पर समापन की जाएगी
जिसमें हजारों की संख्या में जिले एवं प्रदेश और देश भर से समाज बंधुओ की आने की संभावना हैं
ओर दोपहर में जनक कुंज पर आयोजन की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई हैं क्या क्या कार्यक्रम रहेंगे उसकी भी तैयारी की गई
01 अतिथियों एवं वरिष्ठ समाज बंधुओ का सम्मान समारोह ओर सभी मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण
02 संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज जी की किताब का विमोचन,
03 सन 2025 में यूपी एस सी यूनिवर्सल बुक प्रयागराज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज को डाकुओं का सरदार लिख कर छापा गया था जब महासभा ने प्रदेश ओर देश भर में महासभा के पदाधिकारी ने एवं सभी समाज संगठनों ने प्रदेश ओर देश भर में समाज बंधुओ ने अपने अपने जिले ज्ञापन दिए थे ओर संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज जी के लिए न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी ओर ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया था उन सभी का विशेष सम्मान किया जाएगा
04 नामदेव समाज के जिन बच्चो ने 2026 में देश या प्रदेश ओर जिले में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयनित हुए उन सभी युवा युवक्तियों का विशेष सम्मान किया जाएगा
05 नामदेव समाज के जितने समाज बंधु आज तक चुनाव लड़े जैसे नगर पालिका एवं ग्राम प्रधान से लेकर विधानसभा ओर लोकसभा के सभी समाज पूर्व प्रत्याशियों का विशेष सम्मान किया जाएगा
साथ ही साथ अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि0 इंडिया का लोगो ओर रजिस्ट्रेशन नंबर का विमोचन एवं महासभा के न्यू सॉन्ग का विमोचन किया जाएगा
06 अभी तक जितने भी जिले से लेकर प्रदेश के मीडिया बंधुओ एवं पत्रकार साथियों ने न्यूज एवं अपने अपने पेपर में महासभा की न्यूज को महत्व दिया ओर लगाया उस सभी का सम्मान कर एवं तपश्चात नामदेव जी की आरती कर कार्यक्रम समापन किया जाएगा उसकी आज नामदेव मंदिर तालाबपुरा पर सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओ ने रूपरेखा तैयार की उपस्थित समाज बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनोद नामदेव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र नामदेव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राममिलन नामदेव प्रदेश संरक्षक विनोद नामदेव पेशकार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज नामदेव प्रदेश महासचिव शिशुपाल मंदिर अध्यक्ष दीपक नामदेव पटवारी उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र नामदेव बालकृष्ण नामदेव राजकुमार नामदेव दमोह चंपालाल नामदेव देलवारा, जानकी नामदेव तेरा,अवधेश नामदेव,राजेश नामदेव संजय नामदेव गोना, भरत नामदेव नाराहट,युवा प्रदेश महासचिव सोनू नामदेव मड़ावरा,युवा जिला अध्यक्ष सोनू नामदेव बछराई,मनोज नामदेव देलवारा,संदीप नामदेव चांदमारी पाली,विजय कुमार अंतिम नामदेव,अमित नामदेव आदि उपस्थित रहे मौसम के कारण भी कुछ समाज बंधु बैठक में शामिल नहीं हो सके उन सभी ने फोन लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई




