छत्तीसगढ़

किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा, थाना कोटा ग्राम पंचायत नेवरा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिला समूह का दुसरा दिन भी चेतावनी रैली जारी, कोटा थाना 112 की टीम को बुलाकर किया सूचित, महिला समूह की मांग अवैध शराब बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। दिनांक 06/08/2026 तखतपुर विधानसभा जिला बिलासपुर/थाना कोटा मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत नेवरा में शनिवार को बाजार के दिन अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री से परेशान होकर महिला समूह ने मोर्चा खोल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में लंबे समय से कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री हो रही थी, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। इससे नाराज होकर ग्राम पंचायत नेवरा के महिला समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर गांव में रैली निकाली और अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग की।

महिलाओं ने तत्काल थाना कोटा और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की।

ग्रामीणों और महिला समूह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कच्ची महुआ शराब बेचने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि गांव में शांति बनी रहे और युवा नशे से बच सकें।

ग्राम पंचायत नेवरा महिला समूह शक्ति जिंदाबाद ।

ग्राम पंचायत नेवरा में कच्ची महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली, अवैध बिक्री से तंग आकर बुलाया 112 मौके पर पहुंची कोटा पुलिस, की कार्रवाई

महिला समूह की मांग – अवैध शराब बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button