वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी एवं नया पट्टाधारी किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन 30 सितंबर तक’

वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी एवं नया पट्टाधारी किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन 30 सितंबर तक’
’डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर 1 सितंबर को प्रशिक्षण’अगस्त 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन के लिए वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों का एग्रीस्टैक पंजीयन, फार्म आईडी निर्माण तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे सुनिश्चित किया जाना है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए संबंधित किसानों के खसरा एवं कम्पार्टमेंट नंबर के अक्षांश एवं देशांतर की प्रविष्टि की जाएगी। विभागीय मॉड्यूल में संबंधित किसानों के खसरा एवं कम्पार्टमेंट नंबर की सूची कृषकवार एवं ग्रामवार उपलब्ध कराई गई है। जिले के किसानों को सूचित किया गया है कि एग्रीस्टैक में पंजीयन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
इस कार्य के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की मैपिंग संबंधित खसरा एवं कम्पार्टमेंट नंबर के साथ की गई है। इसके बाद निर्धारित प्रावधानों के तहत अधिकारी-कर्मचारी मौके पर जाकर संबंधित खसरा एवं कम्पार्टमेंट नंबर के अक्षांश एवं देशांतर की प्रविष्टि करेंगे। 27 अगस्त 2026 के माध्यम से वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के एग्रीस्टैक पंजीयन, फार्म आईडी निर्माण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे संबंधी कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्य के संबंध में 1 सितंबर 2026 को अपरान्ह 4 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के सभा कक्ष में बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



