छत्तीसगढ़

जय ललिता कश्यप ने सुकन्या समृद्धि योजना में जमा की रकम

महतारी वंदन की राशि से बेटी के भविष्य के लिए बचत

जय ललिता कश्यप ने सुकन्या समृद्धि योजना में जमा की रकम

 अगस्त 2026// नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 निवासी जय ललिता कश्यप ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी पांच वर्षीय बेटी सुकृति कश्यप के बेहतर भविष्य के लिए करने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने अप्रैल 2024 से महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि में से अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित रूप से बचत जमा करना शुरू किया है।

जय ललिता कश्यप ने बताया कि परिवार में बेटी के भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया। उनका मानना है कि छोटी-छोटी बचत आगे चलकर बेटी की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकती है।

          सुकृति कश्यप, उम्र 5 वर्ष, जय ललिता कश्यप और गजेंद्र कश्यप की पुत्री हैं। परिवार का कहना है कि बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभी से आर्थिक योजना बनाना जरूरी है। इसी सोच के साथ महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहायता राशि को खर्च करने के बजाय उसका एक हिस्सा बेटी के नाम बचत खाते में जमा किया जा रहा है।

          सुकन्या समृद्धि योजना विशेष रूप से बालिकाओं के भविष्य के लिए बनाई गई बचत योजना है। इसमें नियमित निवेश के माध्यम से अभिभावक अपनी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की आर्थिक जरूरतों के लिए राशि सुरक्षित कर सकते हैं।

          जय ललिता कश्यप की यह पहल अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणादायक है। सरकारी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर यदि परिवार अपनी बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत करें, तो इससे बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button